Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

कलेक्टर कार्यालय बस्तर में 60 गेस्ट टीचर पदों पर भर्ती जारी, फटाफट 21 जून तक करें आवेदन


रायपुर, 17 जून (आईएएनएस)। कार्यालय कलेक्टर, बस्तर, जगदलपुर (आदिवासी विकास शाखा) ने जिले के सभी एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अतिथि शिक्षकों (गेस्ट टीचर) के अलग-अलग कुल 60 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन मांगे हैं।

रायपुर, 17 जून (आईएएनएस)। कार्यालय कलेक्टर, बस्तर, जगदलपुर (आदिवासी विकास शाखा) ने जिले के सभी एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अतिथि शिक्षकों (गेस्ट टीचर) के अलग-अलग कुल 60 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन मांगे हैं।

कलेक्टर कार्यालय, बस्तर की ओर से अतिथि शिक्षक पोस्ट के लिए जारी 60 रिक्तियों में पीजीटी (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर) (अंग्रेजी) के 2, पीजीटी (गणित) के 3, पीजीटी (केमिस्ट्री) का 1, पीजीटी (बायोलॉजी) के 2, पीजीटी (इतिहास) के 5, पीजीटी (भूगोल) के 5, पीजीटी (कॉमर्स) के 4, पीजीटी (इकोनॉमिक्स) के 5, टीजीटी (ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर) (हिंदी) के 2, टीजीटी (अंग्रेजी) के 2, टीजीटी (सोशल साइंस) का 1, टीजीटी (साइंस) के 2, टीजीटी (आर्ट) के 2, पीईटी (शारीरिक शिक्षा शिक्षक) (महिला) का 1, पीईटी (पुरुष) का 1, टीजीटी (कंप्यूटर साइंस) के 6, हॉस्टल वार्डन (महिला) का 1, हॉस्टल वार्डन (पुरुष) के 3, स्टाफ नर्स के 6 और काउंसलर के 6 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन (गूगल फॉर्म) के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 11 जून से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 21 जून तय की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे कलेक्टर कार्यालय-बस्तर के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर संबंधित पोस्ट के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए आवेदन लिंक के माध्यम से तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी कलेक्टर कार्यालय-बस्तर के वेतनमान नियमों के अनुसार होगी।

इंटरव्यू 30 जून को सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक कलेक्टर कार्यालय-बस्तर या निर्धारित पते पर आयोजित किए जाएंगे। ऐसे में जो अभ्यर्थी साक्षात्कार में शामिल होने वाले हैं, उन्हें समय से केंद्र पर पहुंचने के अलावा अपने साथ सभी दस्तावेज, दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो, अनुभव प्रमाण पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने की सलाह दी जाती है।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को शैक्षणिक योग्यता, वेतन, सेवा की शर्तों, आवेदन फॉर्म और अन्य जानकारी के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म के साथ दिए गए लिंक पर क्लिक कर डिटेल्स को चेक करना होगा।

--आईएएनएस

डीके/एबीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News