नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन पर कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि मंगलवार को सभी इंडिया ब्लॉक की पार्टियां मकर द्वार से प्रदर्शन कर रही हैं।
![]()
नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन पर कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि मंगलवार को सभी इंडिया ब्लॉक की पार्टियां मकर द्वार से प्रदर्शन कर रही हैं।
सुखदेव भगत ने आईएएनएस से कहा, "इस प्रदर्शन के पीछे मकसद पहला है कि ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें और एसआईआर रद्द हो। उसके बाद बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाएं क्योंकि निष्पक्ष चुनाव नहीं हो रहे हैं।"
कांग्रेस सुखदेव भगत ने आगे कहा, "इनकी (भाजपा) की पूरी चोरी पकड़ी गई है। आज पूरा देश जान चुका है कि इनकी सरकार चोरी से बनी हुई है। हम संविधान और संवैधानिक संस्थाओं में विश्वास करते हैं। लोकतांत्रिक तरीके से हम अपनी बातों को रख रहे हैं। आने वाले समय में यह बहुत विकराल रूप से प्रदर्शन होगा।"
वहीं, कांग्रेस सांसद करमवीर सिंह बौद्ध ने कहा कि कुछ लोग संवैधानिक पदों और संवैधानिक विभागों में पदों पर बैठकर मनमानी कर रहे हैं और अपने पदों का दुरुपयोग कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, "वे न केवल अपने पदों का दुरुपयोग कर रहे हैं, बल्कि बाबासाहेब डॉ. बीआर अंबेडकर द्वारा भारत के लोकतंत्र और संविधान के तहत लोगों को दिया गया वोट का अधिकार छीन लिया गया है। देश भर में लोगों को लगता है कि उनके वैध वोट गलत तरीके से हटा दिए गए, जबकि गलत वोटों को सुधारा गया, जिससे उन लोगों को अपने वोट के अधिकार का प्रयोग करने की अनुमति मिली। कई राज्यों में चुनाव आयोग की जवाबदेही स्पष्ट नहीं हुई है। बार-बार चुनाव आयोग से आग्रह किया गया कि एसआईआर के नाम पर लोगों के वोट जिस तरह से हटाए जा रहे हैं, वह गलत है।"
इंडिया ब्लॉक की मांग है कि सीईसी ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें और एसआईआर की प्रक्रिया को रद्द किया जाए।
--आईएएनएस
वीकेयू/पीएम
Leave A Reviews