Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

जावेद अली खान के बयान पर गरमाई सियासत, गिरिराज सिंह ने अखिलेश और राहुल गांधी पर साधा निशाना


बेगूसराय, 15 जून (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद जावेद अली खान के एक राजनीतिक बयान को लेकर सियासत गरमा गई है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोमवार को इस मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए समाजवादी पार्टी और उसके नेतृत्व पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यदि हिंदुओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है तो समाजवादी पार्टी को इस पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए।

बेगूसराय, 15 जून (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद जावेद अली खान के एक राजनीतिक बयान को लेकर सियासत गरमा गई है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोमवार को इस मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए समाजवादी पार्टी और उसके नेतृत्व पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यदि हिंदुओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है तो समाजवादी पार्टी को इस पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए।

मीडिया से बातचीत में गिरिराज सिंह ने कहा कि जावेद अली खान हों या अखिलेश यादव, यह कहना कि "हिंदू ज़हरीले हो गए हैं" पूरी तरह अनुचित है। उन्होंने कहा कि हिंदू उन लोगों के लिए "ज़हरीला" है जो कट्टरपंथ को बढ़ावा देते हैं, देशविरोधी गतिविधियों में शामिल हैं और धार्मिक स्थलों से देश को बांटने की बातें करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह के बयान समाज में वैमनस्य फैलाने वाले हैं।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि जावेद अली खान का बयान यदि अखिलेश यादव की सहमति से दिया गया है, तो उन्हें इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए, अन्यथा सार्वजनिक रूप से इसका खंडन करना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि ऐसे बयानों का राजनीतिक असर पड़ेगा और आने वाले चुनावों में जनता इसका जवाब देगी। गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी हमला बोला।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार सत्ता में आने के सपने देख रहे हैं लेकिन जनता उन्हें स्वीकार करने के मूड में नहीं है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2029 ही नहीं बल्कि भविष्य में भी राहुल गांधी को देश का नेतृत्व करने का अवसर नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की राजनीति नकारात्मक सोच पर आधारित है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकास और राष्ट्र निर्माण की राजनीति करते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि उनके नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा बढ़ी है और दुनिया भारत की ताकत को स्वीकार कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार गरीबों के कल्याण, देश के विकास और भारत को विश्व में मजबूत स्थान दिलाने के लिए लगातार काम कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी जीत का शतक लगाते हैं और राहुल गांधी हार का शतक लगाते हैं।

--आईएएनएस

एमएनपी/पीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News