Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

ईरान के पुराने झंडे वाले पोस्ट पर मचा बवाल, इटली के विदेश मंत्रालय ने दी सफाई


रोम, 7 अगस्त (आईएएनएस)। इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी के ईरान के पुराने झंडे वाले सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा तेज हो गई। मामला बढ़ने पर विदेश मंत्री के हैंडल से ईरान के इस्लामिक क्रांति से पहले के झंडे वाले इमोजी को डिलीट कर नया पोस्ट साझा किया गया। विदेश मंत्रालय ने बाद में इस मामले में सफाई भी दी और इस घटना को तकनीकी दिक्कत बताया।

रोम, 7 अगस्त (आईएएनएस)। इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी के ईरान के पुराने झंडे वाले सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा तेज हो गई। मामला बढ़ने पर विदेश मंत्री के हैंडल से ईरान के इस्लामिक क्रांति से पहले के झंडे वाले इमोजी को डिलीट कर नया पोस्ट साझा किया गया। विदेश मंत्रालय ने बाद में इस मामले में सफाई भी दी और इस घटना को तकनीकी दिक्कत बताया।

इटली के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को ईरान इंटरनेशनल मीडिया को बताया, “पोस्ट में सिर्फ तकनीकी वजहों से बदलाव किया गया था। इसे किसी और वजह या बाहरी पार्टियों के कम्युनिकेशन, अपील या दबाव की वजह से नहीं जोड़ा जा सकता।”

दरअसल, तजानी ने ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के साथ फोन पर बात की। इस बात की जानकारी देने के लिए उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें शेर और सूरज वाला ईरान के झंडे का इमोजी शामिल किया था। पोस्ट पर बहुत ज्यादा ध्यान जाने के बाद इसे डिलीट कर दिया गया और बिना इमोजी के दोबारा पब्लिश किया गया।

1979 के इस्लामिक क्रांति से पहले ईरान के राष्ट्रीय झंडे पर शेर और सूरज का इस्तेमाल किया जाता था। हाल के कुछ समय में शेर और सूरज वाला ईरानी झंडा फिर से ट्रेंड में देखने को मिला। ईरानी मीडिया का कहना है कि इस झंडे का इस्तेमाल इस्लामिक रिपब्लिक के विरोधी बड़े पैमाने पर कर रहे हैं।

दरअसल, साल 2026 की शुरुआत में ईरान में जारी विरोध प्रदर्शन के बीच देश का झंडा बदलने की चर्चा तेज हुई थी। जनवरी में इससे संबंधित एक वीडियो सामने आया था जिसमें एक प्रदर्शनकारी लंदन में ईरानी दूतावास से ईरान का झंडा फाड़ते और क्रांति से पहले का झंडा पकड़े हुए देखा गया।

वहीं इजरायल के वॉर रूम ने भी ईरान का पुराना शेर और सूरज वाले झंडे की तस्वीर के साथ एक पोस्ट शेयर किया था। इजरायल के इस पोस्ट से इस बात की आशंका और तेज हो गई थी कि क्या खामेनेई की सरकार जाने वाली है। इजरायल वॉर रूम ने झंडे की फोटो के साथ कैप्शन में 'जल्द' लिखा था।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ने एक यूजर के अनुरोध पर ईरानी झंडे के इमोजी को ईरान की क्रांति से पहले के झंडे के इमोजी से बदल दिया। इसके बाद ईरानी झंडे को लेकर खूब चर्चा हुई। इसी कड़ी में आज इजरायली वॉर रूम ने भी यह पोस्ट किया।

जब ईरान में राजशाही सत्ता में थी, तो देश का झंडा हरा, सफेद और लाल रंग का था जिस पर शेर और सूरज का निशान था। ईरान के पुराने झंडे को फिलहाल सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

1979 की क्रांति के बाद जब मौलवियों के नेतृत्व वाली सरकार सत्ता में आई तो उसने शेर और सूरज के निशान को एक नए कोट ऑफ आर्म्स से बदल दिया और धारियों के अंदरूनी किनारों पर 'अल्लाह हू अकबर' लिखा।

--आईएएनएस

केके/वीसी

Share:

Leave A Reviews

Related News