Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

इंटरनेशनल ब्रेक के बाद 'ला लीगा' की वापसी, चोट और थकान की चिंता


मैड्रिड, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। लंबे इंटरनेशनल ब्रेक के बाद शुक्रवार को स्पेनिश ला लीगा फिर से शुरू हो रही है। कई क्लबों को खिलाड़ियों की चोट और थकान की चिंता सता रही है, क्योंकि वे लगभग तीन हफ्ते तक इंटरनेशनल ड्यूटी पर थे।

मैड्रिड, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। लंबे इंटरनेशनल ब्रेक के बाद शुक्रवार को स्पेनिश ला लीगा फिर से शुरू हो रही है। कई क्लबों को खिलाड़ियों की चोट और थकान की चिंता सता रही है, क्योंकि वे लगभग तीन हफ्ते तक इंटरनेशनल ड्यूटी पर थे।

इस राउंड की शुरुआत मालागा और एस्पेनयोल के मैच से होगी। मालागा अपने घरेलू मैदान पर पहली जीत की तलाश में है। घुटने की गंभीर चोट के बाद एस्पेनयोल के फॉरवर्ड जावी पुआडो की बेंच पर वापसी हो सकती है।

गेटाफे के विरुद्ध घरेलू मैच से पहले बार्सिलोना को राफिन्हा और एरिक गार्सिया की फिटनेस को लेकर चिंता है, क्योंकि दोनों क्रमशः ब्राजील और स्पेन के लिए इंटरनेशनल ड्यूटी से जल्दी हट गए थे।

गोलकीपर जोन गार्सिया घुटने की चोट से उबरकर वापसी के करीब हैं, जिसके कारण उन्हें स्पेन की टीम से बाहर होना पड़ा था। वहीं, कोच हांसी फ्लिक को यह तय करना होगा कि लामिन यमल को शुरुआती लाइन-अप में रखा जाए या नहीं, क्योंकि इस विंगर ने ब्रेक के दौरान स्पेन के सभी चार मैचों में हिस्सा लिया था।

रियल मैड्रिड को विल्लारियल के विरुद्ध घरेलू मैच में किलियन एम्बाप्पे के बिना खेलना पड़ सकता है, क्योंकि घुटने की चोट फिर से उभरने के कारण फ्रांस के इस फॉरवर्ड ने इंटरनेशनल ड्यूटी से नाम वापस ले लिया था।

विल्लारियल ने ब्रेक से पहले अपने आखिरी दो मैच जीते थे और खिलाड़ी कोच इनिगो पेरेज के हाई-इंटेंसिटी वाले खेल के तरीके को अपनाते हुए दिखे थे।

दूसरे स्थान पर मौजूद एटलेटिको मैड्रिड की टीम अलावेस के मैदान पर खेलेगी, जिसके कोच एटलेटिको के पूर्व बॉस क्विके सांचेज फ्लोरेस हैं। एटलेटिको के लिए एलेक्स ग्रिमाल्डो और पाब्लो बैरियोस की चोट को लेकर संदेह है, जबकि अलावेस की नजरें फॉरवर्ड लुकास बोये पर होंगी जो मेहमान टीम के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं।

शनिवार को रेयो वैलेकानो की अपने वैलेकास स्टेडियम में वापसी होगी। रेनोवेशन के कारण मैड्रिड के इस क्लब को अपने शुरुआती घरेलू मैच लेगानेस में खेलने पड़े थे। रेयो का मुकाबला एथलेटिक क्लब से होगा, जो विंगर निको विलियम्स के बिना खेलेगा क्योंकि स्पेन के साथ इंटरनेशनल ड्यूटी के दौरान उन्हें मांसपेशियों में चोट लग गई थी।

रविवार को, रेलिगेशन के ख़तरे का सामना कर रही एल्चे टीम सेल्टा विगो की मेजबानी करेगी, जबकि रियल सोसिदाद की टीम डेपोर्टिवो ला कोरुना का स्वागत करेगी। डेपोर्टिवो ने टॉप फ्लाइट में शानदार वापसी की थी, लेकिन पिछले तीन मैचों में कोई जीत हासिल नहीं कर पाई है।

तीसरे स्थान पर मौजूद रियल बेटिस घरेलू और चैंपियंस लीग मैचों के मुश्किल महीने की शुरुआत ओसासुना के विरुद्ध घरेलू मैच से करेगी। रविवार के मैचों का समापन 'एल सार्डिनेरो' में होगा, जहां जेवियर एगुइरे, रेसिंग सैंटेंडर के खिलाफ वैलेंसिया के कोच के तौर पर अपना पहला मैच खेलेंगे।

एगुइरे को अपनी नई टीम के साथ काम करने के लिए लगभग तीन हफ्ते का समय मिला है, लेकिन टीम को और बेहतर ढंग से तैयार करने की कोशिश में उन्हें अर्नाउट डंजुमा, उमर सादिक, लुइस रियोजा और डिएगो लोपेज की चोटों की चिंता सता रही है। इस राउंड का समापन सोमवार को लेवांते और सेविला के बीच होने वाले मैच के साथ होगा।

--आईएएनएस

आरएसजी

Date & Time : 2026-10-08 23:40:12

Share:

Leave A Reviews

Related News