Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

इंदौर : नीट की तैयारी कर रही छात्रा की चौथी मंजिल से गिरकर मौत, जांच में जुटी पुलिस

इंदौर, 19 जून (आईएएनएस)। एक ओर पूरे देश में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा 21 जून को आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2026 के री-एग्जाम को लेकर तैयारियां तेज हैं। वहीं, दूसरी ओर शुक्रवार को मध्य प्रदेश के इंदौर से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां इमारत की चौथी मंजिल से नीचे गिरने के बाद नीट की तैयारी कर रही एक छात्रा की मौत हो गई।

इस घटना को लेकर इंदौर के एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (एडीसीपी) अमरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस थाना भंवरकुंआ के अंतर्गत गणेश नगर कॉलोनी है, जहां अवंतिका नाम की एक छात्रा किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करती थी। छात्रा मूल रूप से धार जिले की रहने वाली थी, जिसकी शुक्रवार को एक इमारत की चौथी मंजिल से नीचे गिरने से मौत हो गई है।

एडीसीपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यही प्रतीत हो रहा है कि छात्रा खुद ही बिल्डिंग की चौथी मंजिल से नीचे कूदी है। हालांकि, वह खुद नीचे कूदी है या फिर किसी ने उसे धक्का दिया है, यह जांच के बाद ही पता चल सकेगा।

पुलिस ने बताया कि घटना के पीछे के कारणों का पता नहीं चला है। अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वहीं, छात्रा के परिजन और बिल्डिंग में रहने वाले अन्य लोगों से मामले से जुड़ी पूछताछ की जा रही है। इसी के साथ छात्रा यहां अकेली रहती थी या कोई अन्य भी उसके साथ रहता था, इसकी भी पूछताछ चल रही है।

उन्होंने बताया कि छात्रा की उम्र लगभग 21 वर्ष थी। वह यहां पर किराए के मकान में रहकर कॉलेज में पढ़ने के साथ-साथ नीट की तैयारी कर रही थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने छात्रा की मौत के असल कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। जांच के नतीजों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

--आईएएनएस

डीके/एबीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News