Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

हिमाचल: स्वच्छता अभियान में शामिल हुए जेपी नड्डा, चौड़ा मैदान में अंबेडकर प्रतिमा पर किए पुष्प अर्पित

शिमला, 13 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा (जेपी नड्डा) ने शनिवार सुबह अपने शिमला दौरे के दौरान चौड़ा मैदान में आयोजित स्वच्छता अभियान में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने भारत रत्न और संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की साफ-सफाई की, प्रतिमा परिसर में पानी डालकर स्वच्छता कार्य किया और बाद में प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश के स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान स्वच्छता के महत्व पर विशेष बल दिया था और इसे जनभागीदारी से जोड़ने का प्रयास किया था। उन्होंने कहा कि साल 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'स्वच्छ भारत' अभियान की शुरुआत कर उसे एक व्यापक जन आंदोलन का स्वरूप दिया। इसके परिणामस्वरूप आज देशभर में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ी है और आम लोग भी इस अभियान से जुड़कर अपनी भागीदारी निभा रहे हैं।

नड्डा ने कहा कि स्वच्छता को लेकर समाज में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि जब भी उन्हें किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलता है, वे समय-समय पर स्वच्छता अभियान में भी हिस्सा लेते हैं और लोगों को इसके प्रति जागरूक करने का प्रयास करते हैं।

उन्होंने कहा कि शिमला प्रवास के दौरान भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर सफाई करना, स्वच्छता अभियान में भाग लेना और संविधान निर्माता को श्रद्धांजलि अर्पित करना उनके लिए एक विशेष अवसर रहा। उन्होंने कहा कि भीमराव अंबेडकर के विचार और योगदान देशवासियों को प्रेरित करते हैं और उनके प्रति सम्मान प्रकट करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि स्वच्छता अभियान कोई सीमित अवधि का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह एक सतत जन आंदोलन है, जिसे निरंतर आगे बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देश को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी और स्वच्छता को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाना होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि जनभागीदारी के बल पर स्वच्छ भारत का संकल्प और अधिक मजबूत होगा।

--आईएएनएस

डीसीएच/

Share:

Leave A Reviews

Related News