Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

हिमाचल में 20 जून तक पहुंचेगा दक्षिण-पश्चिम मानसून, विभाग ने जारी की एडवाइजरी : शोभित कटियार


शिमला, 15 जून (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं और प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश, तेज हवाओं तथा ओलावृष्टि का दौर देखने को मिल रहा है। सोमवार को शिमला जिले के चौपाल और किन्नौर के निचार क्षेत्र में भारी ओलावृष्टि हुई, जबकि मंडी जिले के गोहर और चेलचौक सहित कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई।

शिमला, 15 जून (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं और प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश, तेज हवाओं तथा ओलावृष्टि का दौर देखने को मिल रहा है। सोमवार को शिमला जिले के चौपाल और किन्नौर के निचार क्षेत्र में भारी ओलावृष्टि हुई, जबकि मंडी जिले के गोहर और चेलचौक सहित कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक शोभित कटियार ने आईएएनएस से बात करते हुए बताया कि प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून के 20 जून के आसपास पहुंचने की संभावना है। मानसून फिलहाल पूर्वी भारत तक पहुंच चुका है और सामान्य गति से आगे बढ़ रहा है। यदि मौसमीय परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो मानसून 20 जून के आसपास हिमाचल में प्रवेश करेगा और 25 जून तक पूरे प्रदेश को अपनी चपेट में ले सकता है।

खराब मौसम की संभावना को देखते हुए शोभित कटियार ने बताया कि मौसम विभाग ने कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार दोपहर और शाम के समय कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज बारिश और आंधी आ सकती है। आगामी चार से पांच दिनों तक प्रदेश में रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

इसके अलावा 18 और 19 जून के लिए भी कांगड़ा, चंबा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग के अनुसार हाल के दिनों में हुई बारिश के कारण प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, बारिश की गतिविधियों में कमी आने के बाद तापमान फिर सामान्य स्तर की ओर बढ़ रहा है। अगले कुछ दिनों में मैदानी क्षेत्रों में तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, जबकि मध्यम और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।

उधर, किन्नौर के निचार क्षेत्र में लगभग 15 मिनट तक हुई तेज ओलावृष्टि से बागों को नुकसान पहुंचा है। कई बागों में फलों की फसल प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। 21 जून तक प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला रह सकता है।

--आईएएनएस

एसएके/एबीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News