Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

हार को स्वीकार करने की आदत डालें विपक्ष, बहाने बनाने से कुछ नहीं होगा: चिराग पासवान


पटना, 17 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बुधवार को कई राजनीतिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा भवानीपुर विधानसभा चुनाव परिणाम को हाई कोर्ट में चुनौती दिए जाने, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के आवास विवाद से जुड़े आरोपों पर अपनी बात रखी।

पटना, 17 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बुधवार को कई राजनीतिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा भवानीपुर विधानसभा चुनाव परिणाम को हाई कोर्ट में चुनौती दिए जाने, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के आवास विवाद से जुड़े आरोपों पर अपनी बात रखी।

भवानीपुर विधानसभा चुनाव परिणाम को ममता बनर्जी की ओर से हाई कोर्ट में चुनौती देने के सवाल पर चिराग पासवान ने कहा कि किसी भी उम्मीदवार या राजनीतिक दल को चुनाव परिणाम पर सवाल उठाने और कानूनी चुनौती देने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि यदि किसी को यह महसूस होता है कि मतगणना या चुनाव परिणामों में कोई त्रुटि हुई है, तो वह न्यायिक प्रक्रिया का सहारा ले सकता है और ममता बनर्जी भी अपने अधिकार का प्रयोग कर रही हैं।

विपक्षी दलों को आत्ममंथन की सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि हार को विनम्रता से स्वीकार करना लोकतंत्र की स्वस्थ परंपरा है। चुनावी पराजय के बाद बहाने खोजने या दूसरों पर दोषारोपण करने के बजाय यह विश्लेषण करना अधिक आवश्यक है कि हार के पीछे क्या कारण रहे। चिराग ने कहा कि विपक्ष की सबसे बड़ी समस्या यही है कि वह हार स्वीकार करने के बजाय बहाने ढूंढ़ने और दूसरों पर ठीकरा फोड़ने में लग जाता है। उन्होंने कहा कि जिस दिन विपक्षी दल गंभीर आत्ममंथन शुरू करेंगे, उनके प्रदर्शन में भी सुधार देखने को मिलेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात पर प्रतिक्रिया देते हुए चिराग पासवान ने कहा कि जी-7 सम्मेलन के दौरान दुनिया के विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्ष और शीर्ष नेता एक-दूसरे से मुलाकात करते हैं। उन्होंने कहा कि इसी क्रम में प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की भी मुलाकात हुई।

वहीं, राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव द्वारा लगाए गए इस आरोप पर कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनका आवास खाली करवा रहे हैं, चिराग पासवान ने कहा कि सरकारी आवासों को खाली कराने की प्रक्रिया नियमों और निर्धारित प्रावधानों के आधार पर संचालित होती है। उन्होंने कहा कि स्वयं उन्हें भी एक समय सरकारी आवास खाली करना पड़ा था और इस तरह की कार्रवाई को राजनीतिक दृष्टिकोण से नहीं देखा जाना चाहिए।

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी द्वारा आवास खाली करने के लिए अतिरिक्त समय मांगे जाने के मुद्दे पर उन्होंने संतुलित प्रतिक्रिया दी। चिराग ने कहा कि यदि व्यवस्था को बेहतर बनाने या स्थानांतरण की प्रक्रिया को सुचारु रूप से पूरा करने के लिए कुछ समय की मांग की गई है, तो यह कोई जटिल विषय नहीं है। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य सरकार इस पर सकारात्मक रूप से विचार करेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि वह स्वयं इस विषय को लेकर मुख्यमंत्री से बातचीत करेंगे।

--आईएएनएस

पीएसके

Share:

Leave A Reviews

Related News