Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

हैदराबाद में ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’ नामकरण पर विवाद, टीएस सिंह देव ने जताई आपत्ति


अंबिकापुर, 17 जून (आईएएनएस)। हैदराबाद में अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास के पास स्थित एक प्रमुख सड़क का नाम ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’ रखने के तेलंगाना सरकार के फैसले को लेकर राजनीतिक और सार्वजनिक बहस तेज हो गई है। राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित इस कदम पर कांग्रेस नेता टी.एस. सिंह देव ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसे सिद्धान्ततः गलत बताया है।

अंबिकापुर, 17 जून (आईएएनएस)। हैदराबाद में अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास के पास स्थित एक प्रमुख सड़क का नाम ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’ रखने के तेलंगाना सरकार के फैसले को लेकर राजनीतिक और सार्वजनिक बहस तेज हो गई है। राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित इस कदम पर कांग्रेस नेता टी.एस. सिंह देव ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसे सिद्धान्ततः गलत बताया है।

अंबिकापुर में समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए छत्तीसगढ़ के पूर्व उप-मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीएस सिंह देव ने कहा कि उनकी व्यक्तिगत राय में किसी जीवित व्यक्ति के नाम पर सार्वजनिक स्थानों का नाम रखना उचित नहीं है। मुझे ट्रंप के नाम पर सड़क का नाम रखने का कोई औचित्य समझ नहीं आता। सिद्धांत रूप में, सार्वजनिक बुनियादी ढांचे का नाम जीवित व्यक्तियों के नाम पर नहीं रखा जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यदि किसी राज्य सरकार ने ऐसा निर्णय लिया है, तो इसके पीछे कोई विशेष कारण हो सकता है, जैसे आर्थिक या अन्य प्रकार का योगदान, लेकिन फिर भी इस तरह के नामकरण की प्रासंगिकता पर सवाल उठता है।

बता दें कि तेलंगाना सरकार ने पिछले वर्ष दिसंबर में घोषणा की थी कि हैदराबाद में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास से गुजरने वाली सड़क का नाम ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’ रखा जाएगा। इस योजना के तहत 23 जून को मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी द्वारा इस सड़क का औपचारिक उद्घाटन किए जाने की संभावना जताई गई है।

इसके साथ ही राज्य सरकार ने अन्य प्रमुख नामकरण योजनाओं की भी घोषणा की है। प्रस्तावित रीजनल रिंग रोड (आरआरआर) को जोड़ने वाली एक नई संपर्क सड़क का नाम दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा के सम्मान में रखने का निर्णय लिया गया है। वहीं, तकनीकी क्षेत्र की वैश्विक कंपनी गूगल और उसकी सेवाओं के योगदान को मान्यता देते हुए एक प्रमुख मार्ग का नाम ‘गूगल स्ट्रीट’ रखने की भी योजना है।

राज्य सरकार की ओर से बताया गया कि यह पहल तेलंगाना को नवाचार और वैश्विक पहचान के केंद्र के रूप में स्थापित करने की व्यापक रणनीति का हिस्सा है। सरकार का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध हस्तियों और कंपनियों के योगदान को प्रतीकात्मक रूप से सम्मानित करना है।

--आईएएनएस

एसएके/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News