नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। शुक्रवार को जब भारत 'राष्ट्रीय हथकरघा दिवस' मना रहा है, तो गुजरात के चमन सिजू ने राज्य में आयोजित एक टेक्सटाइल प्रदर्शनी के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई अपनी बातचीत को याद किया। उस बातचीत में प्रधानमंत्री ने उनसे 'ऑर्गेनिक कॉटन के ऐसे उत्पाद बनाने को कहा था जिन्हें दुनिया भर के नेताओं को तोहफे में दिया जा सके।'
![]()
नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। शुक्रवार को जब भारत 'राष्ट्रीय हथकरघा दिवस' मना रहा है, तो गुजरात के चमन सिजू ने राज्य में आयोजित एक टेक्सटाइल प्रदर्शनी के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई अपनी बातचीत को याद किया। उस बातचीत में प्रधानमंत्री ने उनसे 'ऑर्गेनिक कॉटन के ऐसे उत्पाद बनाने को कहा था जिन्हें दुनिया भर के नेताओं को तोहफे में दिया जा सके।'
पीएम मोदी की 'गेट रेडी विथ मी' इंस्टाग्राम रील के एक दिन बाद, 'एक्स' पर 'मोदी स्टोरी' सोशल मीडिया हैंडल ने पोस्ट किया, "पहली बार नहीं थी जब उन्होंने भारत के बुनकरों का सम्मान करने का कोई अनोखा तरीका अपनाया हो।"
पोस्ट के साथ जुड़े एक वीडियो में, सिजू ने गांधीनगर में छोटे बुनकरों के लिए आयोजित प्रदर्शनी के दौरान पीएम मोदी के साथ हुई अपनी बातचीत के बारे में बताया।
सिजू ने कहा, "मुझे पीएम मोदी का स्वागत करने का मौका मिला। मैं उनके विचारों से बहुत प्रभावित हुआ। उन्होंने मुझसे ऑर्गेनिक कॉटन के ऐसे उत्पाद बनाने को कहा जिन्हें वे दुनिया भर के नेताओं को उपहार में दे सकें। उन्होंने कहा कि इससे दो चीजें होंगी, पहला दुनिया भर के लोगों को भारत की कला और संस्कृति के बारे में पता चलेगा, और दूसरा इसके साथ ही इन उत्पादों की मार्केटिंग भी होगी।"
कारीगर ने बताया कि उन्हें पीएम मोदी ने दिल्ली भी बुलाया था, जहां वे ऑर्गेनिक काले कॉटन से बने स्टॉल ले गए और पीएमओ को दिए।
उन्होंने कहा, "पीएम मोदी ने काले स्टॉल में से एक स्टोल जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को उपहार में दिया था। प्रधानमंत्री ने बाद में बताया कि तत्कालीन जापानी पीएम के साथ ऑर्गेनिक कॉटन स्टॉल के बारे में लंबी चर्चा हुई थी। इसके अलावा, शिंजो आबे ने बाद में भारत यात्रा के दौरान वह स्टोल पहना भी था।"
सिजू ने आगे कहा, "अब, पीएम मोदी जहां भी जाते हैं, वे ऑर्गेनिक कॉटन से बने हमारे कपड़े उपहार में देते हैं।"
एक्स पर पोस्ट में आगे कहा गया, "ट्रेंडिंग रील्स से लेकर ग्लोबल डिप्लोमेसी तक, पीएम मोदी ने भारत के हैंडलूम को दुनिया तक पहुंचाने के लिए लगातार नए तरीके खोजे हैं!"
प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय हैंडलूम दिवस के अवसर पर बधाई दी और भारत की समृद्ध हैंडलूम विरासत और उन पीढ़ियों के बुनकरों और कारीगरों को श्रद्धांजलि दी जिन्होंने देश की पारंपरिक कारीगरी को संजोकर रखा है।
गुरुवार को उन्होंने नागरिकों, खासकर युवाओं से अपील की थी कि वे राष्ट्रीय हैंडलूम दिवस को उसी उत्साह और जोश के साथ मनाएं, जैसे फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है।
हाल ही में मनाए गए फ्रेंडशिप डे का उदाहरण देते हुए पीएम मोदी ने अपील की, "जैसे आपने फ्रेंडशिप डे बहुत उत्साह के साथ मनाया, वैसे ही हैंडलूम दिवस भी मनाएं। हैंडलूम दिवस मनाने का मतलब है उन बुनकर परिवारों की आजीविका का समर्थन करना जो हाथ से कपड़े बनाते हैं।"
--आईएएनएस
एससीएच/डीएससी
Leave A Reviews