Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

एपीएल सीजन 2: माइटी मराठा ने चोला चीफ्स को 6-0 से हराकर अपना खाता खोला


हैदराबाद, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। अपने शुरुआती दोनों मैच हारने के बाद, माइटी मराठा ने शानदार वापसी करते हुए शनिवार को चोला चीफ्स के खिलाफ बगैर कोई सेट गंवाए आर्चरी प्रीमियर लीग (एपीएल) सीजन-2 में अपना खाता खोल लिया है।

हैदराबाद, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। अपने शुरुआती दोनों मैच हारने के बाद, माइटी मराठा ने शानदार वापसी करते हुए शनिवार को चोला चीफ्स के खिलाफ बगैर कोई सेट गंवाए आर्चरी प्रीमियर लीग (एपीएल) सीजन-2 में अपना खाता खोल लिया है।

माइक श्लोसेर की कप्तानी और समय के दबाव के बीच धीरज बोम्मादेवरा की अहम भूमिका के साथ, मराठा ने टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत के लिए चीफ्स को 6-0 से हराया। इस टीम को अपने शुरुआती दोनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। 'मिस्टर परफेक्ट' के नाम से मशहूर श्लोसेर ने मराठा के लिए अपने सभी छह तीरों से 10-10 अंक जुटाए।

चोला चीफ्स ने दूसरे दिन वाली अपनी रणनीति अपनाई और सेट की शुरुआत में अपने कंपाउंड तीरंदाजों से लगातार शॉट लगवाए, लेकिन चिकिता तनिपार्थी के दो 9-अंकों के कारण वे अपने विरोधियों पर स्कोरबोर्ड का वैसा दबाव नहीं बना पाए। मराठा के रिकर्व तीरंदाजों ने कुछ 8-अंक वाले शॉट लगाए, लेकिन उनके कंपाउंड तीरंदाजों ने पहला सेट 74-73 से अपने नाम किया।

दूसरे सेट में, मराठा के स्टार रिकर्व तीरंदाज धीरज बोम्मादेवरा ने समय खत्म होने के दबाव के बीच एक 'सुपर 10' लगाया और माइटी मराठा ने 4-0 की बढ़त बना ली। दूसरे सेट में भी तनिपार्थी ने 9-9 के स्कोर किए, जिसके बाद चीफ्स ने कोलंबिया की एलेजांद्रा उस्कियानो को मैदान पर उतारा, जो दूसरे दिन जबरदस्त फॉर्म में थीं।

तीसरे सेट में, कंपाउंड तीरंदाजों की अच्छी शुरुआत के बाद भी दीपिका कुमारी और मार्कस डी'अल्मेडा दबाव बनाए नहीं रख सके क्योंकि वे टारगेट पर पीले जोन के बाहर निशाना लगा बैठे। मराठा टीम ने संयम बनाए रखा और कम स्कोर वाले इस सेट को 74-72 से जीतकर चौथे सेट से पहले ही मैच अपने नाम कर लिया।

रविवार को चेरो आर्चर्स सीजन की अपनी मजबूत शुरुआत को बरकरार रखने की कोशिश करेंगे। इस टीम का सामना स्थानीय फ्रेंचाइजी काकतीय नाइट्स से होगा। वहीं, चोला चीफ्स को पृथ्वीराज योद्धाज के खिलाफ वापसी करनी होगी। आखिरी मैच में, नई ऊर्जा से भरी माइटी मराठा टीम का मुकाबला मौजूदा चैंपियन राजपूताना रॉयल्स से होगा।

आर्चरी प्रीमियर लीग, दुनिया की पहली फ्रेंचाइजी आधारित तीरंदाजी लीग, आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया की पहल है। इसमें छह टीमें और कुल 48 तीरंदाज शामिल हैं, जिनमें 36 भारतीय और 12 शीर्ष अंतरराष्ट्रीय स्टार खिलाड़ी हैं। हैदराबाद के पीपल्स प्लाजा में आयोजित यह लीग 18 अक्टूबर को समाप्त होगी। फाइनल चरण में शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में भिड़ेंगी, जिसके बाद खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।

--आईएएनएस

आरएसजी

Date & Time : 2026-10-10 22:25:12

Share:

Leave A Reviews

Related News