नई दिल्ली, 17 जून (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड (एनएमपीबी) ने प्रतिनियुक्ति (डेपुटेशन) के आधार पर नियमित पदों को भरने के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके कुल 7 पदों वैकेंसी की घोषणा की है।
![]()
नई दिल्ली, 17 जून (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड (एनएमपीबी) ने प्रतिनियुक्ति (डेपुटेशन) के आधार पर नियमित पदों को भरने के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके कुल 7 पदों वैकेंसी की घोषणा की है।
एनएमपीबी की ओर से जारी 7 रिक्तियों में उप-सलाहकार (औषधीय पौधे), सहायक सलाहकार (वनस्पति विज्ञान), वित्त और प्रशासनिक अधिकारी, अनुसंधान अधिकारी (वनस्पति विज्ञान), सहायक अनुसंधान अधिकारी और लेखाकार (अकाउंटेंट) के 1-1 पद शामिल हैं।
इन सभी पोस्ट के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 26 मई से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 30 जुलाई तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें तय अंतिम तिथि के शाम 5:30 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार बॉटनी, फार्माकोग्नॉसी, एग्रीकल्चर, एग्रोनॉमी या फॉरेस्ट्री में मास्टर डिग्री; बॉटनी/फार्माकोग्नॉसी में मास्टर डिग्री; एडमिनिस्ट्रेशन, एस्टेब्लिशमेंट और अकाउंट्स से जुड़े मामलों में पांच वर्ष का अनुभव; बॉटनी/फार्मेसी (फार्माकोग्नॉसी के साथ) में मास्टर डिग्री; बॉटनी, फार्माकोग्नॉसी, फॉरेस्ट्री, एग्रीकल्चर, हॉर्टिकल्चर, मेडिसिनल प्लांट्स, बायोटेक्नोलॉजी या फार्मेसी में साइंस में मास्टर डिग्री; कैश और अकाउंट्स में नौ हफ्ते की ट्रेनिंग आदि होना चाहिए।
आवेदकों की अधिकतम आयु 56 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की स्क्रीनिंग, चयन समिति द्वारा मूल्यांकन, शॉर्टलिस्टिंग आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पोस्ट के अनुसार 35,400 से 2,09,200 रुपए के बीच प्रति माह होगी।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एनएमपीबी के ऑफिशियल पोर्टल पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पोस्ट के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद सभी को एक लिफाफे में डालने के बाद उसे 'वित्त एवं प्रशासनिक अधिकारी, राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड (एनएमपीबी), आयुष मंत्रालय, पहली और दूसरी मंजिल, रेड क्रॉस एनेक्सी बिल्डिंग, रेड क्रॉस रोड, नई दिल्ली- 110001' पते पर तय अंतिम तिथि तक पहुंचा दें।
--आईएएनएस
डीके/पीएम
Leave A Reviews