Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

असम और मणिपुर में भूकंप के झटकों से डोली धरती, नागांव में 4.5 तीव्रता के महसूस किए गए झटके


गुवाहाटी. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की ओर से मंगलवार को जानकारी दी गई कि असम के नागांव जिले में 4.5 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, तड़के 4:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र जमीन में तकरीबन 33 किलोमीटर गहराई में था। भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, भूकंप की वजह से किसी भी जान-माल की कोई क्षति नहीं हुई है।

वहीं, मंगलवार तड़के 4:27 बजे मणिपुर तामेंगलोंग में भी 2.9 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र जमीन में तकरीबन 12 किलोमीटर गहराई में था। मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात 12:33 बजे मेघालय के पश्चिम खासी हिल्स में 3.1 की तीव्रता का भूकंप का झटका आया। इसका केंद्र जमीन में 5 किलोमीटर गहराई में था।

बता दें कि हाल ही में 3 अक्टूबर को महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में शनिवार को दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। सुबह करीब 7:46 बजे रिक्टर स्केल पर 3.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप का केंद्र हिंगोली जिले के गढाला गांव के बाहरी इलाके में लगभग 7 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था।

बीते महीने 26 सितंबर को महाराष्ट्र के पालघर जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 मापी गई थी। भूकंप रात 10 बजकर 33 मिनट 46 सेकंड पर आया था, जिसका केंद्र जमीन से लगभग 5 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।

Date & Time : 2026-10-06 10:00:02

Share:

Leave A Reviews

Related News