Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

'दोषी को कड़ी से कड़ी सजा मिले', तीन वर्ष की मासूम से दुष्कर्म और हत्या की घटना पर तमिलिसाई सुंदरराजन की प्रतिक्रिया


चेन्नई, 15 जून (आईएएनएस)। तमिलनाडु में तीन वर्ष की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या की हैरान करने वाली खबर सामने आई है। इस दुखद घटना पर तमिलनाडु भाजपा की वरिष्ठ नेता और तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन की प्रतिक्रिया सामने आई है।

चेन्नई, 15 जून (आईएएनएस)। तमिलनाडु में तीन वर्ष की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या की हैरान करने वाली खबर सामने आई है। इस दुखद घटना पर तमिलनाडु भाजपा की वरिष्ठ नेता और तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन की प्रतिक्रिया सामने आई है।

आईएएनएस से बातचीत करते हुए तमिलिसाई सुंदरराजन ने कहा, "यह बहुत पीड़ादायक घटना है। कोई शख्स इतनी क्रूरता से मासूम की जान कैसे ले सकता है? यह हैवानियत से भरी पाशविकता है और समाज के लिए गंभीर चिंताजनक बात है। इस घटना ने मुझे व्यक्तिगत स्तर पर भी बहुत परेशान किया है। ऐसी घटनाओं को रोकने और दोषी को कड़ी से कड़ी सजा सरकार को दिलानी चाहिए।"

तमिलिसाई सुंदरराजन ने आगे कहा कि प्रवासी मजदूरों का मुद्दा भी अहम है, क्योंकि लड़की प्रवासी मजदूर परिवार से थी। पीड़िता भी प्रवासी मजदूर समुदाय से है और आरोपी भी एक प्रवासी मजदूर है। सरकार को मजदूरों साथ देना चाहिए और उन्हें हो रही दिक्कतों की जांच करनी चाहिए।

अमेरिका-ईरान समझौते पर भाजपा नेता तमिलिसाई सुंदरराजन ने कहा कि जब युद्ध खत्म होता है तो हम सभी खुश होते हैं। मानवीय सोच रखने वाले हर व्यक्ति को ऐसा ही महसूस होना चाहिए। हमेशा हमें इस बात को याद रखना चाहिए कि युद्ध हमेशा मानवता और इंसानों के खिलाफ होते हैं।

'मेड इन इंडिया' को लेकर तमिलिसाई ने कहा, "यह 'मेड इन इंडिया' है और हम सभी को इस पर गर्व है। कल मेडिकल इक्विपमेंट कॉन्फ्रेंस का भी उद्घाटन हुआ।"

उन्होंने कहा कि एक डॉक्टर के तौर पर मैं जानती हूं कि पहले हम अल्ट्रासाउंड मशीनों के लिए फ्यूज और स्पेयर पार्ट्स भी बाहर से मंगाते थे, लेकिन अब अल्ट्रासाउंड मशीनें भारत में ही बनती हैं। यहां तक कि रक्षा उपकरण भी भारत में ही बनाए जा रहे हैं। स्पेसक्राफ्ट और हवाई जहाजों के क्षेत्र में हो रहे नए-नए इनोवेशन से हम बहुत खुश हैं।

--आईएएनएस

एसडी/एएस

Share:

Leave A Reviews

Related News