Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

डीआरडीओ-एडीए भर्ती: 111 प्रोजेक्ट असिस्टेंट पदों पर आवेदन जारी, 28 वर्ष के युवाओं के पास मौका


बेंगलुरु, 7 अगस्त (आईएएनएस)। भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के अधीन एक प्रमुख संस्था, वैमानिकी विकास एजेंसी (एरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी - एडीए) ने विभिन्न इंजीनियरिंग विषयों के आधार पर प्रोजेक्ट असिस्टेंट-I के कुल 111 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके वैकैंसी की घोषणा की है।

बेंगलुरु, 7 अगस्त (आईएएनएस)। भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के अधीन एक प्रमुख संस्था, वैमानिकी विकास एजेंसी (एरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी - एडीए) ने विभिन्न इंजीनियरिंग विषयों के आधार पर प्रोजेक्ट असिस्टेंट-I के कुल 111 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके वैकैंसी की घोषणा की है।

एडीए की ओर से प्रोजेक्ट असिस्टेंट-I पोस्ट के लिए जारी 111 रिक्तियों में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (इंफॉर्मेशन साइंस/इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) के 15, इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रॉनिक्स/टेलीकम्युनिकेशन/इलेक्ट्रॉनिक्स और इंस्ट्रूमेंटेशन) के 20, एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग (एयरोस्पेस) के 10, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रिकल और इंस्ट्रूमेंटेशन/पावर इलेक्ट्रॉनिक्स) के 20, मैकेनिकल इंजीनियरिंग (प्रोडक्शन/इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन) के 43, मेटलर्जी इंजीनियरिंग (मैटेरियल साइंस) का 1 और सिविल इंजीनियरिंग (स्ट्रक्चरल) के 2 पद शामिल हैं।

इन सभी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 3 अगस्त से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 13 अगस्त तय की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्ति के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे एडीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि के शाम 5 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से पद से संबंधित विषय के अनुसार वैध गेट (ग्रेजुएट इंजीनियरिंग एप्टीट्यूड टेस्ट) स्कोर के साथ बीई/बीटेक, आईआईटी/एनआईटी से एमई/एमटेक, वैलिड गेट/नेट स्कोर के साथ बीएससी/एमएससी, बीई/बीटेक के साथ एमई/एमटेक, बीई/बीटेक के साथ 2 वर्ष का संबंधित अनुभव, बीएससी और एमएससी के साथ 2 वर्ष का संबंधित अनुभव, बीई/बीटेक होनी चाहिए।

आवेदकों की अधिकतम आयु 28 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन पोस्ट के अनुसार लिखित परीक्षा के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग और/या इंटरव्यू, दस्तावेज सत्यापन आदि के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 31,000 से 37,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसके अलावा कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

लिखित परीक्षा और इंटरव्यू बेंगलुरु में आयोजित किए जाएंगे। लिखित परीक्षा की संभावित तारीखें 16 अगस्त, 23 अगस्त या 30 अगस्त हो सकती हैं। वहीं, रजिस्टर्ड उम्मीदवारों की संख्या के आधार पर लिखित परीक्षा और इंटरव्यू की तारीखें एडीए द्वारा अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर पब्लिश की जाएंगी। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इससे जुड़ी अपडेट के लिए समय-समय पर एडीए की वेबसाइट देखते रहें।

कैंडिडेट्स ध्यान दें कि एडीए की ओर से प्रोजेक्ट असिस्टेंट-I पोस्ट पर उम्मीदवारों की नियुक्ति शुरुआत में दो वर्ष की अवधि के लिए होगी, जिसे समीक्षा समिति द्वारा मूल्यांकन के बाद संतोषजनक प्रदर्शन के आधार पर आगे दो वर्ष के लिए बढ़ाया जा सकता है।

--आईएएनएस

डीके/पीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News