Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

ब्राह्मण समाज राजनीतिक रूप से मोदी-योगी के साथ : संजय निषाद

लखनऊ, 17 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की गतिविधियों के बीच ब्राह्मण समाज की राजनीति एक बार फिर चर्चा में है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा लखनऊ में ब्राह्मण समाज के नेताओं की बैठक बुलाए जाने को लेकर योगी सरकार के मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने प्रतिक्रिया दी।

संजय निषाद ने आईएएनएस से कहा कि ब्राह्मण समुदाय सदियों से समाज का नेतृत्व करता आया है और उसे एक दूरदर्शी तथा राजनीतिक रूप से जागरूक समाज माना जाता है। ब्राह्मण समाज ने हमेशा भारतीय संस्कृति की स्थापना, संरक्षण और पुनर्निर्माण के लिए काम किया है।

उन्होंने कहा, "ब्राह्मण समुदाय सभी को स्नेह देता है। जहां उसे बुलाया जाता है, वह वहां चला जाता है, लेकिन राजनीतिक रूप से ब्राह्मण समाज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ खड़ा है और आगे भी रहेगा।"

संजय निषाद ने दावा किया कि ब्राह्मण समाज भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को पसंद करता है और उन ताकतों के साथ नहीं जाएगा, जिन्होंने भारतीय संस्कृति को नुकसान पहुंचाने का काम किया है। ब्राह्मण समाज हमेशा राष्ट्र और संस्कृति के हित में सोचने वाला समाज रहा है।

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में ब्राह्मण समाज की एक बैठक आयोजित की है। राजनीतिक जानकार इस बैठक को आगामी चुनावों की रणनीति से जोड़कर देख रहे हैं।

वहीं, शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत द्वारा भाजपा पर उनकी पार्टी को तोड़ने और नेताओं को 15-15 करोड़ रुपए का ऑफर देने के आरोपों पर भी संजय निषाद ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि लोग पैसे के आधार पर नहीं, बल्कि विचारधारा के आधार पर राजनीति करते हैं।

उन्होंने कहा, "जिसकी विचारधारा लोगों को पसंद आती है, लोग उसके साथ रहते हैं। आरोप लगाना बहुत आसान है, लेकिन उन्हें साबित करना बेहद कठिन होता है।"

--आईएएनएस

वीकेयू/एएस

Share:

Leave A Reviews

Related News