Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

भारत के प्रमुख कॉन्सर्ट डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा असम: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा


गुवाहाटी, 18 जून (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को कहा कि राज्य के लाइव एंटरटेनमेंट सेक्टर में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और अब असम भारत के प्रमुख कॉन्सर्ट स्थलों में से एक बनकर उभर रहा है।

गुवाहाटी, 18 जून (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को कहा कि राज्य के लाइव एंटरटेनमेंट सेक्टर में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और अब असम भारत के प्रमुख कॉन्सर्ट स्थलों में से एक बनकर उभर रहा है।

राज्य के कॉन्सर्ट और लाइव इवेंट उद्योग की प्रगति पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ साल पहले तक असम बड़े कॉन्सर्ट आयोजनों के कैलेंडर में शामिल नहीं होता था, लेकिन अब यह बड़े संगीत और मनोरंजन कार्यक्रमों के लिए पसंदीदा स्थान बन गया है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''कुछ साल पहले तक असम अधिकांश कॉन्सर्ट कैलेंडर का हिस्सा भी नहीं था, लेकिन अब इसकी प्रगति देखिए।''

हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025 में असम में 55 टिकट आधारित लाइव शो आयोजित किए गए। यह राज्य के मनोरंजन और इवेंट क्षेत्र में बड़ी वृद्धि को दर्शाता है।

उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान शो की संख्या में 222 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि दर्शकों की संख्या में 188 प्रतिशत का इजाफा हुआ।

मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि को आयोजकों, कलाकारों और दर्शकों के बीच असम की बढ़ती लोकप्रियता का प्रतीक बताया। उन्होंने एक इन्फोग्राफिक साझा करते हुए कहा, 'असम सचमुच शानदार प्रदर्शन कर रहा है।'

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, लाइव इवेंट्स में यह बढ़ोतरी बेहतर बुनियादी ढांचे, मजबूत कनेक्टिविटी और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की राज्य में प्रस्तुति देने में बढ़ती रुचि के कारण संभव हुई है।

उद्योग विशेषज्ञों का मानना है कि कॉन्सर्ट उद्योग के विस्तार से पर्यटन, होटल व्यवसाय, परिवहन और स्थानीय कारोबार को भी फायदा मिलेगा। बड़े संगीत कार्यक्रमों के कारण देश के विभिन्न हिस्सों से विशेषकर युवा दर्शकों का राज्य में आगमन बढ़ा है।

पिछले कुछ वर्षों में असम में कई बड़े सांस्कृतिक और मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। यह पूर्वोत्तर क्षेत्र में पर्यटन, संस्कृति और निवेश के केंद्र के रूप में असम को स्थापित करने की राज्य सरकार की पहल का हिस्सा माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री द्वारा साझा किए गए ताजा आंकड़े बताते हैं कि देश के मनोरंजन क्षेत्र में असम की छवि तेजी से बदल रही है और राज्य लाइव संगीत तथा सांस्कृतिक आयोजनों के प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है।

--आईएएनएस

एएमटी/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News