Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

अयोध्या: राम मंदिर मामले में आईटी एक्सपर्ट्स की टीम खंगाल रही डेटा, सीसीटीवी फुटेज और डिजिटल रिकॉर्ड की भी पड़ताल


अयोध्या, 17 जून (आईएएनएस)। राम मंदिर में कथित धन हेराफेरी के मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। मामले की जांच के तहत एसआईटी लगातार तीसरे दिन राम जन्मभूमि परिसर में मौजूद रही और विभिन्न पहलुओं की पड़ताल की।

अयोध्या, 17 जून (आईएएनएस)। राम मंदिर में कथित धन हेराफेरी के मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। मामले की जांच के तहत एसआईटी लगातार तीसरे दिन राम जन्मभूमि परिसर में मौजूद रही और विभिन्न पहलुओं की पड़ताल की।

जानकारी के अनुसार, राम जन्मभूमि परिसर में आईटी विशेषज्ञों की टीम पिछले कई घंटों से डेटा संग्रहण और तकनीकी साक्ष्यों को सुरक्षित करने के काम में जुटी हुई है। एसआईटी की मौजूदगी में आईटी एक्सपर्ट सीसीटीवी फुटेज और अन्य डिजिटल रिकॉर्ड का विश्लेषण कर रहे हैं, ताकि कथित वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जा सके।

सूत्रों के मुताबिक, एसआईटी की टीम रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू से भी कई घंटों तक पूछताछ कर चुकी है। जांच एजेंसी मामले से जुड़े सभी दस्तावेजों, लेन-देन और डिजिटल रिकॉर्ड की बारीकी से जांच कर रही है।

सरकार द्वारा गठित एसआईटी इस पूरे मामले में धन के लेन-देन और संभावित अनियमितताओं के सुराग तलाशने में जुटी है। जांच टीम का फोकस वित्तीय रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के माध्यम से मामले की सच्चाई सामने लाने पर है।

एक तरफ जहां राम मंदिर चंदे में कथित गबन को लेकर विवाद चल रहा है और मामले की जांच जारी है। इस बीच सीएम योगी आदित्यनाथ का 19 जून को अयोध्या का प्रस्तावित दौरा चर्चा का विषय बन गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अयोध्या यात्रा श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की जयंती समारोह के अवसर पर तय की गई है, जो 27 जून को होने वाला है। योगी आदित्यनाथ 19 जून को अयोध्या पहुंचेंगे, जिस दिन अयोध्या में श्री राम कथा का शुभारंभ होगा।

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ संभागीय आयुक्त विजय विश्वास पंत, पुलिस महानिरीक्षक किरण एस और वित्त विभाग के विशेष सचिव नील रतन की नेतृत्व वाली एसआईटी का गठन किया गया है। एसआईटी को सात दिनों के भीतर प्रारंभिक रिपोर्ट और 15 दिनों के भीतर अंतिम रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।

--आईएएनएस

एएमटी/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News