Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

असम एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी में 60 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती जारी, जानिए कौन पात्र?


दिसपुर, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। शिक्षण क्षेत्र से जुड़े जो लोग नौकरी की तलाश में जुटे हैं, उनके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, असम एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (एएयू) ने फैकल्टी ऑफ एग्रीकल्चर और फैकल्टी ऑफ कम्युनिटी साइंस के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर और उसके बराबर के कुल 50 पदों को भरने के लिए देश के नागरिकों से एप्लीकेशन एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आमंत्रित किए हैं।

दिसपुर, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। शिक्षण क्षेत्र से जुड़े जो लोग नौकरी की तलाश में जुटे हैं, उनके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, असम एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (एएयू) ने फैकल्टी ऑफ एग्रीकल्चर और फैकल्टी ऑफ कम्युनिटी साइंस के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर और उसके बराबर के कुल 50 पदों को भरने के लिए देश के नागरिकों से एप्लीकेशन एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आमंत्रित किए हैं।

एएयू की ओर से जिन विषयों के आधार पर असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 50 पदों पर रिक्तियों की घोषणा की गई है, उनमें फैकल्टी ऑफ एग्रीकल्चर में असिस्टेंट प्रोफेसर के 50 और फैकल्टी ऑफ कम्युनिटी साइंस में असिस्टेंट प्रोफेसर के 10 पद शामिल हैं।

फैकल्टी ऑफ एग्रीकल्चर में असिस्टेंट प्रोफेसर के 50 पदों में मिट्टी विज्ञान का 1, कृषि विज्ञान (एग्रोनॉमी) के 5, बायोकेमिस्ट्री के 2, पादप प्रजनन और आनुवंशिकी के 6, बीज विज्ञान और तकनीक का 1, बागवानी (विशेषज्ञता के साथ) - (फल विज्ञान-2, सब्जी विज्ञान-2, फूलों की खेती-2 और कटाई-बाद प्रबंधन-2) के 8, खाद्य विज्ञान और तकनीक का 1, कृषि अर्थशास्त्र के 3, कृषि व्यवसाय प्रबंधन के 2, कृषि विस्तार शिक्षा का 1, कृषि इंजीनियरिंग के 2, कृषि सांख्यिकी का 1, कीट विज्ञान (एंटोमोलॉजी) के 4, नेमाटोलॉजी के 2, पादप रोग विज्ञान के 3, कृषि-मौसम विज्ञान का 1, पशुपालन और डेयरी का 1, चाय की खेती और तकनीक का 1, रेशम उत्पादन (विशेषज्ञता के साथ) - (कोकून फसल उत्पादन-1, होस्ट प्लांट उत्पादन-1, रेशम कीट पालन फसल सुधार-1 और रेशम उत्पाद विज्ञान-1) के 4 और कंप्यूटर विज्ञान का 1 पद शामिल हैं।

फैकल्टी ऑफ कम्युनिटी साइंस में असिस्टेंट प्रोफेसर के 10 पदों में विस्तार शिक्षा और संचार प्रबंधन के 2, मानव विकास और पारिवारिक अध्ययन के 2, परिधान और कपड़ा विज्ञान का 1, खाद्य और पोषण के 2 और संसाधन प्रबंधन और उपभोक्ता विज्ञान के 3 पद शामिल हैं।

असिस्टेंट प्रोफेसर के इन सभी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 5 अक्बटूर की शाम 4 बजे से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 4 नवंबर तक तय की गई है। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार एएयू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि की शाम 5 बजे तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से पद से संबंधित विभाग और विषय के अनुसार कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता व कौशल का होना भी जरूरी है।

आवेदकों की अधिकतम आयु 38 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि यानी 4 नवंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच, मेरिट सूची, दस्तावेज सत्यापन, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 57,700 से 1,82,400 रुपए के बीच प्रति माह होगी।

आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य/ओबीसी के लिए 1,000 रुपए और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए 500 रुपए तय किया गया है।

कैंडिडेट्स को भर्ती, योग्यता, चयन प्रक्रिया, आदि से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए असम एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (एएयू) की ओर से अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर संबंधित वैकेंसी के लिए जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।

--आईएएनएस

डीके/डीकेपी

Date & Time : 2026-10-07 19:40:03

Share:

Leave A Reviews

Related News