Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

आईएसआरएल सीजन 3 के लिए 21 देशों के 146 राइडर्स ने कराया रजिस्ट्रेशन


नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंडियन सुपरक्रॉस रेसिंग लीग (आईएसआरएल) के तीसरे सीजन के लिए 21 देशों के 146 राइडर्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इसमें भारत के बेहतरीन सुपरक्रॉस टैलेंट के साथ-साथ कई बड़े इंटरनेशनल राइडर्स भी मुकाबला करेंगे।

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंडियन सुपरक्रॉस रेसिंग लीग (आईएसआरएल) के तीसरे सीजन के लिए 21 देशों के 146 राइडर्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इसमें भारत के बेहतरीन सुपरक्रॉस टैलेंट के साथ-साथ कई बड़े इंटरनेशनल राइडर्स भी मुकाबला करेंगे।

इस फ्रेंचाइजी-बेस्ड सुपरक्रॉस लीग में चार कैटेगरी के राइडर्स हिस्सा ले रहे हैं। इनमें नई शुरू की गई '250सीसी इंडियन फ़्यूचर्स' कैटेगरी भी शामिल है, जिसका मकसद घरेलू राइडर्स को आगे बढ़ने का एक खास मौका देना है।

भारत से नई शुरू की गई '250सीसी – ग्रुप 'ए' फॉरेन बाइक्स ओनली - इंडियन फ्यूचर्स' कैटेगरी और '250सीसी इंडिया एशिया मिक्स' कैटेगरी के लिए कुल 30 रजिस्ट्रेशन हुए हैं।

इंटरनेशनल हिस्सेदारी में फ्रांस सबसे आगे है, जिसके 32 राइडर्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया (20 राइडर्स) और अमेरिका (18 राइडर्स) का नंबर आता है। इंडोनेशिया, थाईलैंड, जर्मनी, स्पेन, स्विट्जरलैंड, इटली, जापान, कनाडा, साउथ अफ्रीका, चेक रिपब्लिक, स्वीडन, जिम्बाब्वे, श्रीलंका और मंगोलिया के राइडर्स ने भी रजिस्ट्रेशन कराया है।

इस प्रतियोगिता में '450सीसी इंटरनेशनल' कैटेगरी में 40 राइडर्स, '250सीसी इंटरनेशनल' कैटेगरी में 54 राइडर्स और '250सीसी इंडिया एशिया मिक्स' कैटेगरी में 26 राइडर्स शामिल हैं।

'450सीसी इंटरनेशनल' कैटेगरी में कई जाने-माने नाम शामिल हैं, जैसे सीजन 2 के चैंपियन मैट मॉस, जॉर्डी टिक्सियर, जॉन शॉर्ट, एंथनी बॉर्डन, ग्रेगरी अरंडा, रयान ब्रीस, ल्यूक क्लाउट और एंथनी रोड्रिग्ज।

'250सीसी इंटरनेशनल' कैटेगरी में रीड टेलर, केल्विन फॉनविएल, जस्टिन रॉडबेल और निको कोच हिस्सा लेंगे, जबकि 'इंडिया एशिया मिक्स' कैटेगरी में विसारुत सलांगम, थनारत पेनजान, एथिसन रुआड्रेओ, नाकामी विडी मकारिम, बेन हॉलग्रेन और मुहम्मद अथर अलघिफारी शामिल हैं।

भारत की चुनौती पेश करने वाले राइडर्स में रुग्वेद बरगुजे, प्रज्वल विश्वनाथ, श्लोक घोरपड़े और इक्षन शानभाग जैसे बेहतरीन राइडर्स शामिल हैं।

सीजन 2 में आईएसआरएल चैंपियनशिप जीतने वाले मॉस ने कहा कि वह एक और टाइटल के लिए मुकाबला करने को लेकर उत्साहित हैं।

रजिस्ट्रेशन अब बंद हो चुके हैं, और लीग अब राइडर ऑक्शन की ओर बढ़ेगी, जहां फ्रेंचाइजी रजिस्टर्ड कॉम्पिटिटर्स के फाइनल पूल से अपनी टीमें चुनेंगी। ऑक्शन से सीजन 3 के लिए टीमों का गठन तय होगा, क्योंकि ओपनिंग राउंड की तैयारियां तेजी से चल रही हैं।

--आईएएनएस

आरएसजी

Date & Time : 2026-10-07 16:15:10

Share:

Leave A Reviews

Related News