Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

120 सालों में भी कांग्रेस वो काम नहीं कर पाती, जो पीएम मोदी ने 12 वर्षों में किया: केशव प्रसाद मौर्य


नई दिल्ली, 17 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मोदी सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इन 12 वर्षों में पीएम मोदी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं, जिन्हें कांग्रेस 120 वर्षों में भी नहीं कर पाती।

नई दिल्ली, 17 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मोदी सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इन 12 वर्षों में पीएम मोदी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं, जिन्हें कांग्रेस 120 वर्षों में भी नहीं कर पाती।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पीएम मोदी ने देश के विकास के लिए काम किया है और नागरिकों का भरोसा जीता है। 'आत्मनिर्भर भारत' विजन के तहत इन 12 सालों में सभी सेक्टर में जो काम हुआ है, वह कांग्रेस 120 सालों में भी नहीं कर पाती। आज देश विकास, भरोसे और विरासत का शानदार रूप देख रहा है और इस सफर में कई उपलब्धियां हासिल हुई हैं। गरीब कल्याण, युवा सशक्तिकरण, किसान समृद्धि और नारी शक्ति के उत्थान को केंद्र में रखकर प्रधानमंत्री मोदी विकसित भारत के संकल्प को नई गति प्रदान कर रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि मोदी सरकार के 12 सालों के कार्यकाल में मुश्किल हालात और चुनौतियों के बावजूद हमारे देश ने जिस तरह से तरक्की की है, वह वाकई असाधारण है। ये हालात सामान्य नहीं थे। जब हम जवाहरलाल नेहरू की बात करते हैं, तो उन्होंने उस दौर में काम किया जब देश को आजादी मिली थी और विपक्ष नाममात्र का था। उसी दौर में उन्होंने अपना रिकॉर्ड बनाया था। ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी को उनकी उपलब्धियों के लिए पहचाना जा रहा है, तो यह हम सभी के लिए गर्व की बात है जो उनका समर्थन करते हैं और उन पर भरोसा रखते हैं।

दूसरी ओर, बिहार के जमुई में भवन में आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में चिराग पासवान ने हिस्सा लिया। उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश में हुए विकास, सुशासन और जनकल्याणकारी कार्यों का उल्लेख करते हुए विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने आत्मनिर्भर, सशक्त और समृद्ध भारत के निर्माण में सभी की सहभागिता पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन देखा है। सर्जिकल स्ट्राइक, बालाकोट एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर जैसी साहसिक कार्रवाइयों ने आतंकवाद के प्रति भारत की जीरो टॉलरेंस की नीति को स्पष्ट करते हुए विश्व को यह संदेश दिया है कि राष्ट्र की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। सीमाओं पर सुदृढ़ अवसंरचना, सेनाओं का आधुनिकीकरण और रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता ने भारत को अधिक सक्षम, आत्मविश्वासी और शक्तिशाली बनाया है।

--आईएएनएस

डीकेएम/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News